Posts

Showing posts from May, 2022

चुनाव चिन्ह लालटेन ( कण्डील) पर वोट देकर उमेश अग्रवाल को विजय बनाएं

Image
  जनता की आवाज जनता की मांग पर समाजसेवी उमेश अग्रवाल ने भरी हुंकार चुनाव चिन्ह लालटेन ( कण्डील) पर वोट देकर उमेश अग्रवाल को विजय बनाएं श्रीराम केवट अनूपपुर  अनूपपुर  । ग्राम फुनगा  में  निवास  उमेश अग्रवाल  कभी सत्ता के पीछे नहीं भागे लेकिन क्षेत्र की गरीब जनता का निस्वार्थ तत्काल समस्या का समाधान करने की कोशिश करते आए हैं क्षेत्र की जनता को हमेशा परेशानियों से मुक्त कराएं हैं जनता की भारी मांग पर उमेश अग्रवाल ने  जिला पंचायत अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 5 क्षेत्र के ग्राम पंचायत केल्हौरी,बकही,देवरी,बकेली, पोडी़ ,बरबसपुर ,खाड़ा, हर्री-बर्री , सोन मौहरी, पाली, मझगवाँ, धनगवाँ, फुनगा,रक्सा, कोलमी, पसला, बिजौडी़ क्षेत्र से  जिला पंचायत सदस्य का चुनाव की उम्मीदवारी के लिए तैयार है ।  देखा जाए तो फुनगा क्षेत्र में उमेश अग्रवाल की लोकप्रियता तो बहुत देखने को मिला है जिला पंचायत चुनाव मैं विजय होकर जनता एक बार यह सिद्ध कर देंगे ।

अनूपपुर बिजली विभाग बहुत ही कमजोर लाचार 7 दिन हो गए लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं दे पाया

Image
अनूपपुर बिजली विभाग बहुत ही कमजोर लाचार  7 दिन हो गए लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं दे पाया भीषण गर्मी उमस रहे है फुनगा वार्ड 12, 13, 14 के निवासी  गृह जिले में मंत्री, सांसद होने के बाद भी त्रस्त हैं ग्रामीण  श्रीराम केवट अनूपपुर  7 दिन से बिजली के तार खंभे गिरे पड़े विद्युत विभाग नहीं दे रहा है ध्यान वार्ड वासी अंधेरे में  रह के परेशान ऊपर से भारी उमस गर्मी बिजली विभाग ध्यान दो ग्राम फुनगा, अनूपपुर केसरवानी राइस मिल के सामने वाली मोहल्ला 8 खंभों में कनेक्शन बाधित 50 घरों में बिजली नहीं फुनगा में आंधी तूफान से गिरे पेड़ बिजली के 11000केबी के तार एवं घरेलू कलेक्शन देने वाले तार खंभे  अनूपपुर। बीते शाम आई आंधी-तूफान ने तबाह कर रख दिया। ग्राम फुनगा के वार्ड क्रमांक 12, 13 ,14 स्थित केसरवानी राइस मिल के सामने  से 11000 केवी के खंबे के तार मे  पेड़ गिर गया उसके नीचे घरों में कनेक्शन देने वाली खंबे के तार भी टूट कर गिर गए जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया घटना से इससे क्षेत्र में बिजली बाधित हो गया। लगभग 3 या 4 खंबे टूटकर रोड में गिरा पड़ा ।

धर्मांतरित लोगों को डीलिस्टिंग करने के लिए सड़क पर उतरे अनुसूचित जनजाति के लोग, राष्ट्रीय सदस्य बोले- संस्कृति का संरक्षण नहीं तो आरक्षण क्यों अनूपपुर में जनजाति सुरक्षा मंच का प्रदर्शन

Image
धर्मांतरित लोगों को डीलिस्टिंग करने के लिए सड़क पर उतरे अनुसूचित जनजाति के लोग, राष्ट्रीय सदस्य बोले- संस्कृति का संरक्षण नहीं तो आरक्षण क्यों  अनूपपुर में जनजाति सुरक्षा मंच का प्रदर्शन श्रीराम केवट अनूपपुर  जनजाति समाजजनों ने धर्मांतरण के बाद भी आरक्षण ले रहे लोगों को खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र सिंह मरावी ने बताया कि जनजाति तबके के लोग धर्मांतरित होने के बाद आदिवासी संस्कृति का पालन नहीं कर रहे, जबकि संविधान की धारा 342 के तहत संस्कृति के संरक्षण के लिए ही आरक्षण दिया जाता है। धारा 342 में उल्लेख है कि जब आप अपने संस्कृति का संरक्षण करेंगे तभी आप को आरक्षण दिया जाएगा। धर्मांतरित लोगों के आरक्षण के विरोध में जनजाति सुरक्षा मंच शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। धर्मांतरित जनजातीय का आरक्षण समाप्त करने के लिए जनजाति समाज के धरना प्रदर्शन में खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह भी शामिल हुए। समाजजनों ने इंदिरा तिराहे से रैली निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रदर्शन किया। धारा 342 को भी किया जाना चाहिए संसोधित सोहन...

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

Image
 त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील श्रीराम केवट अनूपपुर  अनूपपुर 27 मई 2022 - राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन्न होने के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में जिले के समस्त पंचायत क्षेत्रों में सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन, सामान्य आचरण, निर्वाचन में धर्म सम्प्रदाय, जाति के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना एवं किसी धर्म के पूजा स्थल का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिए नहीं करना, अभ्यर्थी के व्यक्तिगत जीवन की आलोचना नहीं करना, मिथ्या समाचार का प्रकाशन न करना, पोस्टर पम्पलेट परिपत्र का प्रकाशन में प्रकाशक का नाम सहित प्रकाशन करना, चुनाव में विघ्न नहीं डालना, मतदान केन्द्र के 100 मीटर दूरी तक चुनाव प्रचार या मत का याचना नहीं करना, मतदाताओं को रिश्वत या किसी प्रकार का परितोषित या प्रलोभन नहीं देना, मतदान केन्द्र तक लाने एवं ले जाने में वाहन का प्रयोग नहीं करना, मतदान के समाप्ति के 48 घण्टा के कालावधि के दौरान सार्वजनि...

अवैध रेत खनिज परिवहन करते 2 ट्रेक्टर ट्रॉली फुनगा पुलिस ने किया जप्त

Image
   अवैध रेत खनिज परिवहन करते 2 ट्रेक्टर ट्रॉली फुनगा पुलिस  ने किया जप्त   ✍✍ श्रीराम केवट ✍✍ अनूपपुर  ।   फुनगा में दिनांक 27.05.22 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 02 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज गोड़ारू नदी से उत्खनन कर परिवहन कर सरईहाटोला नदी तरफ से अमलई की ओर आ रहा है । सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर उक्त दोनो ट्रेक्टरो को रोक कर अवैध रेत खनिज उत्खनन / परिवहन के संबंध मे दस्तावेज/टीपी चाही गयी जो स्वराज ट्रेक्टर क्र MP 65 AA 1917 के चालक तथा मालिक भुवनेश्वर शुक्ला पिता रामभजन शुक्ला उम्र 31 वर्ष नि० देवगवाँ से रेता कीमती 3,000/- रू.व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- तथा दूसरे स्वराज ट्रेक्टर क्र MP 65 AA 0754 के चालक तथा मालिक चेतलाल केवट पिता मूलचन्द केवट उम्र 43 वर्ष निवासी सरईहाटोला के कब्जे से रेता कीमती 3,000/- रू.व ट्रैक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- कुल मशरूका कीमती 13,06,000/- रू. को जस किया गया है दोनो आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 379 IPC 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट क...

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र जनपद अध्यक्ष व सदस्यो के निर्वाचन क्षेत्रो के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

Image
  जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र जनपद अध्यक्ष व सदस्यो के निर्वाचन क्षेत्रो के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न अनूपपुर 25 मई 2022/ त्रिस्तरीय पंचायतों के षष्ठम आम निर्वाचन 2022 के जनपद सदस्यों एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित थे।    जिला पंचायत के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की कार्रवाई अनुसार वार्ड क्रमांक 01 अनुसुचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 02 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 03 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 04 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 05 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 09 अनुसूचित ...

महिला मोर्चा की भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न

Image
 महिला मोर्चा की भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न  श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर अनूपपुर ।भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 22 मई 2022 को सम्पन्न हुई बैठक में संभाग की नवनियुक्त प्रभारी एवम् महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशी पटेल  का आगमन हुआ श्रीमती शशि पटेल  ने भारत माता ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम  महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे  , नगर महामंत्री यादव मंडला ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवरात्नी शुक्ला , महिला मोर्चा जिला महामंत्री रमा मिश्रा , नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा मोहनी वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनारिया , पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दुर्गा पवार , पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण सरावगी , भाजपा जिला मंत्री दुर्गा पटेल , गुड़िया रौतेल , ज्योति शर्मा ,सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष , विशेष आमं...

रेल के पटरी पार कर पानी लाने को मजबूर

Image
रेल के पटरी पार कर पानी लाने को मजबूर जल संकट कल्याणपुर कोतमा में भी पानी के लिए भटक रहे हैं गरीब , जिम्मेदार जान कर भी अंजान श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर अनूपपुर  ।  जिले की नगर पालिका कोतमा अंतर्गत कल्याणपुर में बस से बसोर बस्ती के बसोर जाति के गरीब हमेशा से पानी के लिए कभी यहां कभी वहां पानी के लिए भटकते रहते हैं । हद तो तब हो गई जब रेल की पटरी पार कर पानी लाने को मजबूर होते हैं चालू पटरी लाइन में कभी भी रेल के चपेट में आने से दुर्घटना हो सकती है लेकिन जनपतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ दिखावे की जल पूर्ति करते हैं जमीनी स्तर में हकीकत क्या है वह तो आप फोटो के माध्यम से देख सकते है। 

संबल योजना अंतर्गत 16 मई 2022 को हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंचा राशि

Image
  अनूपपुर खबर क्रमांक 10 संबल योजना अंतर्गत 16 मई 2022 को हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंचा राशि हितग्राही ने 19 मई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर अनूपपुर। जिले की जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजौड़ी की ग्राम जलदा टोला निवासी मृतक स्व. रामदीन पाव के पुत्र गणेश्वर पाव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत किया की शिकायत क्रमांक  17662672  ग्राम पंचायत कार्यालय बिजौड़ी  मैं जाने के बाद जानकारी लेने के लिए तो बताया गया यहां से हमने कर दिया है जो पंचायत कार्यालय का काम है अब आगे जनपद पंचायत जाने जिला पंचायत जाने लेकिन अभी तक हितग्राही के खाते में सामान्य मृत्यु अनुग्रह  राशि नहीं आया ।

नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर भाजपा की बैठक बंकिंग बिहार जमुना कॉलरी में हुई संपन्न

Image
  नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर भाजपा की बैठक बंकिंग बिहार जमुना कॉलरी में हुई संपन्न श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर  अनूपपुर l आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय के निर्वाचन को लेकर बिगुल बज चुका है और इसी कड़ी में 19 मई 2022 को एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी बंकिंग बिहार में भाजपा की निर्वाचन संबंधी बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिसाहूलाल सिंह तथा जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सुश्री मीना  सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह ,चुनाव के जिला प्रभारी विधायक जय सिंह मरावी, भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ,दिलीप जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य , अनिल गुप्ता मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में 19 मई 2022 को जमुना कॉलरी बंकिंग बिहार में बैठक संपन्न हुई बैठक में होने वाले नग...

रोजी रोटी घर चलाने के लिए कोयला निकालने गए मिट्टी धसकने से दो युवक दबे एक की मौत

Image
रोजी रोटी घर चलाने के लिए कोयला निकालने गए मिट्टी धसकने से दो युवक दबे  एक की मौत तालाब के पास बने भलमुड़ी में कोयला निकालते समय हुआ हादसा श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर     अनूपपुर । रामनगर थाना अंतर्गत बड़ी भलमुडी में दो युवक कोयला निकालने के उद्देश्य से गिरवानी तालाब के पास बने गोप से रोजाना की तरह कोयला निकाल रहे थे। उसी बीच गोफ से कोयला निकालने के दौरान ऊपर की चट्टन बैठ गई। जिसमें दो युवक दब गए। एक युवक कड़ी मशक्कत के बाद अपने आप को बचा पाया। समयदीन पाव ने बताया कि उनके लड़के का मोबाइल एवं साइकिल गिरवानी तालाब के पास चट्टान पर रखी है। वहां पर कोई दिख नहीं रहा है। सूचना पर रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाया गया। दोपहर में युवक मोडसाय पुत्र समयदीन पाव 19 वर्ष  निवासी बड़ी भलमुडी सेमरा का शव मिला। पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया ।  

अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Image
  अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर   पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते 02 मिनी ट्रक रेत सहित कुल कीमत 24.2 लाख जप्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अवैध रेत उत्खनन के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही षिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध रेत उत्खनन के स्थान चिन्हाकिंत करते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। इस संबंध में दिनांक 19.05.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहसुना वेंकटनगर की तरफ से एक मिनी ट्रक अवैध रेत लोड कर अनूपपुर की ओर विक्री करने जा रहा है।  इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी  को कार्यवाही हेतु निर्देषित किया। पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी वेंकटनगर के नेतृत्व में विशेष टीम के द्वारा दिनांक 19.05.2022 को लहसुना तिराहा ग्राम लहसुना के पास जैतहरी जान...

नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह धूम धाम से मनाया गया

Image
  बंकिम बिहार में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह धूम धाम से मनाया गया देवर्षि नारद पत्रकारिता जगत के प्रेरणा स्रोत रहे:  डॉ नागेंद्र सिंह श्रीराम केवट  नर्मदा की पुकार अनूपपुर  अनूपपुर । देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष में जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा बंकिम बिहार जमुना कालरी में डॉ नागेंद्र सिंह पत्रकारिता एवं संचार विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य एवं जमुना कोतमा क्षेत्र के उपमहाप्रबंधक डी के रघुवंशी की अध्यक्षता में कोतमा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी मायाराम जी एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मण दास जी , लियाफीकोतमा के अध्यक्ष रवि भान सिंह वरिष्ठ पत्रकार रवि नारायण गौतम सुनील चौरसिया समाजसेवी मुनेश्वर पांडे अमरेंद्र सिंह परिहार एवं राजेश सिंह तथा कार्यक्रम के संयोजक भगवानदास मिश्रा की उपस्थिति में मां वीणा पानी एवं देवर्षि नारद जी के जन्मोत्सव को वेद मंत्रों के साथ पूजन कर प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में पूजन के बाद भगवानदास मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम के माध्...

कभी भी हो जाएंगे उग्र और कभी भी रोक देंगे रेल - रेल संघर्ष समिति बिजुरी

Image
  कभी भी हो जाएंगे उग्र और कभी भी रोक देंगे रेल - रेल संघर्ष समिति बिजुरी राकेश चंद्रा नर्मदा की पुकार रेल रोको आंदोलन के उपरांत 15 दिन के आश्वासन के बाद मांग नहीं पूरी होने पर रेल संघर्ष समिति बिजुरी ने स्मरण पत्र मे दी चेतावनी करोना कॉल के बाद बंद पड़ी समस्त यात्री ट्रेनों के परिचालन हेतु रेल संघर्ष समिति बिजुरी के द्वारा लगातार पत्राचार कर ज्ञापन के माध्यम से व धरना प्रदर्शन कर अंतिम में रेल रोको आंदोलन करने को मजबूर हुई! तदुपरांत रेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों के द्वारा 15 दिनों में समस्या का हल करने के आश्वासन दिया ! उसके  बाद रेल रोको आंदोलन को स्थगित किया ! लेकिन रेल प्रशासन की हठधर्मिता और तानाशाही अपनी चरम सीमा को लांघती गई और 15 दिन पूरे होने के बाद भी रेलवे प्रशासन से कोई भी सुखद खबर जनता के बीच नहीं प्राप्त हुई इसी को देखते हुए रेल संघर्ष समिति बिजुरी और क्षेत्र वासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल प्रशासन को लगातार अपने फेसबुक ट्विटर वॉल के माध्यम से याद दिलाते रहे मगर फिर भी रेल प्रशासन ने किसी एक की भी सुध लेना सही नहीं समझा ! थक हार कर रेल संघर्ष समिति बिजुर...

10वीं, 12वीं में फेल हुए छात्र ‘‘रुक जाना नहीं’’ योजना से हो सकते हैं पास, करें आवेदन

Image
 10वीं, 12वीं में फेल हुए छात्र ‘‘रुक जाना नहीं’’ योजना से हो सकते हैं पास, करें आवेदन श्रीराम केवट अनूपपुर  अनूपपुर । मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल छात्रों के पास पास होने का एक और मौका है। ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत फेल छात्र परीक्षा देकर पास कर सकते हैं। यह योजना राज्य ओपन बोर्ड की है। ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत राज्य ओपन बोर्ड 4 जून से परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फेल हुए स्टूडेंट्स 20 मई तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह फॉर्म एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाईन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा हेतु पंजीयन करवा सकते हैं। ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं फेल छात्रों के लिए परीक्षा 4 जून से और 12वीं की परीक्षा 7 जून से आयोजित होगी। परीक्षाओं के परिणाम 28 जुलाई 2022 को घोषित किए जाएंगे।  सिर्फ फेल हुए विषयों की देनी होगी परीक्षा राज्य ओपन बोर्ड की ओर से ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होगी, छात्र जिन विषयों में फेल हुए होंगे। परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10...

पुलिस अनुविभाग अनूपपुर में अनुविभाग स्तर पर ली गई, ग्राम रक्षा समिति की बैठक

Image
  पुलिस अनुविभाग अनूपपुर में अनुविभाग स्तर पर ली गई, ग्राम रक्षा समिति की बैठक  ✍✍श्रीराम केवट ✍✍          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  अखिल पटेल के निर्देशानुसार    जिले में पहली बार अनुभाग स्तर पर ग्राम/रक्षा समिति की बैठक ली गई। जिसमें अनुभाग के थाना कोतवाली, थाना चचाई व थाना जैतहरी के सभी ग्राम रक्षा/नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित हुये। ग्राम रक्षा/नगर समिति के सदस्यों को अपने थाना क्षेत्र में कानुन व्यवस्था व लोक व्यवस्था बनाये रखने व अपराधों की रोकथाम, जागरूकता, व नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने तथा अधिक से अधिक नव युवकों को पुलिस से जुडने की अपील की गई।   बैठक में एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल , रक्षित निरीक्षक श्रीमती अमिता सिंह,  निरीक्षक के.के. त्रिपाठी थाना प्रभारी जैतहरी, निरीक्षक बी.एन. प्रजापति थाना प्रभारी चचाई, एवं  उप निरीक्षक अजय टेकाम  थाना कोतवाली तथा ग्राम/नगर रक्षा समिति के 60 सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  अखिल पटेल के निर्देशानुसार अनुभाग कोतमा एवं अनुभव पुष्पराजगढ़ म...

बिजुरी माईनस काॅलोनी स्थित श्रमिक सदन में मनाया गया लाडली उत्सव कार्यक्रम।

Image
बिजुरी     माईनस काॅलोनी स्थित श्रमिक सदन में मनाया गया लाडली उत्सव कार्यक्रम। राकेश चन्द्रा - बिजुरी जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विनोद परस्ते   के मार्ग दर्शन में बिजुरी नगर स्थित माईनस काॅलोनी के श्रमिक सदन में लाडली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास  परियोजना कोतमा सेक्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा पूर्णिमा सिंह, मण्डल अध्यक्षा कलावती सिंह, मण्डल उपध्यक्षा सपना मौर्य वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सहबिन पनिका, मधु सिंह वॉर्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश जैन, महिला एवं बाल विकास सुपर वाइजर बिजुरी ईष्वरी लकड़ा बैहाटोला सेक्टर सुपर वाइजर नेमा महरा व आंगनबड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा धूम-धाम से बैंड बाजा के साथ रैली निकाली गई और बालिकाओं को तिलक लगाकर आरती करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। और श्रमिक सदन बिजुरी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और स्वसहायता समूह के द्वारा बालिकाओं एवं ...

फुनगा , रक्सा में लाडली लक्ष्मी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Image
  फुनगा , रक्सा में लाडली लक्ष्मी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया श्रीराम केवट अनुपपुर।  कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  के मार्ग दर्शन में जिले मेंआयोजित किया गया लाडली उत्सव हेतु परियोजना जैतहरी सेक्टर फुनगा की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं दो एवं ग्राम रक्सा में दोनों आंगनबड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा फुनगा मे बालिकाओं को तिलक लगाकर आरती करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया । ग्राम पंचायत भवन फुनगा , एवं रक्सा में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव रैली निकाल कर कार्यक्रम का आयोजन  किया गया है। जिसमे लाभवित सभी लाड़ली लक्ष्मी को तिलक लगाकर अविवंदन किया गया ।  ग्राम पंचायत फुनगा कार्यक्रम स्थान में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रामेश्वरी सिंह श्रीमती अनीता पनिका, सहायिका श्रीमती गीता पनिका  , राधा केवट एवं रंजना स्व सहायता समूह के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वल्पाहार का व्यवस्था दिया गया  ।  आंगनबड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती चंद्रकली पटेल, सहायिका - संतोषी सिंह, शुभद्रा...

लाड़ली उत्सव हेतु ग्राम रक्सा की आंगनबाड़ी 02 की कार्यकर्ता श्रीमती गीता सिंह के द्वारा घर-घर जाकर पीला चावल से दे रही आमंत्रित

Image
 लाड़ली उत्सव हेतु  ग्राम रक्सा की आंगनबाड़ी 02 की कार्यकर्ता श्रीमती गीता सिंह के  द्वारा घर-घर जाकर  पीला चावल से दे रही आमंत्रित। श्रीराम केवट  कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्ग दर्शन में जिले में 8 मई 2022 को आयोजित होने वाले लाडली उत्सव हेतु जिले ग्राम रक्सा में आंगनबाड़ी क्रमांक 02 की कार्यकर्ताओं श्रीमती गीता सिंह के  द्वारा पीला चावल बांटकर  लड़ली बालिकाओं के माताओं को लाड़ली उत्सव हेतु आमंत्रित घर घर जाकर किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बालिकाओं के माताओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में विधिवत जानकारी भी दी जा रही है।