अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह: 11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष
अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह: 11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह कांग्रेस समर्पित जिला पंचायत निर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम केवट अनूपपुर । अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रीति सिंह ने जीत दर्ज कराई है। उन्हें 6 मत प्राप्त हुए। जबकि उनकी विरोधी भाजपा उम्मीदवार पार्वती राठौर को 5 वोट हासिल हुए हैं। पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को मिले 6 वोट निर्वाचित हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित सदस्य पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को 6 मत वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 8 से सदस्य नर्मदा सिंह को 3 मत और वार्ड नंबर 7 से सदस्य रामजी मिश्रा (रिंकू) को 2 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पार्वती राठौर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित होन...