Posts

Showing posts from April, 2022

सिविल जज बनने दिव्यानी सिंह को शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा नेता

Image
  सिविल जज बनने दिव्यानी सिंह को शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा नेता श्रीराम केवट अनूपपुर    अनूपपुर। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय एम एन सिंह की पौत्री एवं भाजपा नेता स्वर्गीय जितेंद्र बहादुर सिंह की पुत्री दिव्यानी सिंह के निवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, एवं मंडल अध्यक्ष फुनगा मुकेश पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और बेटी को सिविल जज की परीक्षा पास करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई और बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम , मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल,  मंडल महामंत्री विनोद तिवारी , युवा मोर्चा महामंत्री शिवा शुक्ला, महामंत्री महेंद्र पटेल ,  उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता  , राम विवेक पटेल मौजूद रहे ।

घर में विगत 21 वर्षों से पल रही है शाकाहारी वन्यप्राणी मादा सेही की मौत

Image
  घर में विगत 21 वर्षों से पल रही है शाकाहारी वन्यप्राणी मादा सेही की मौत  अनूपपुर ।  वन परिक्षेत्र जैतहरी के तिलमनडाड बीट एवं गांव के निवासी कैमला कोल के घर में विगत 21 वर्षों से पल रही है शाकाहारी वन्यप्राणी मादा सेही जिसे शेरू के नाम से पुकारा जाता रहा है कि विगत दिनों बीमारी के कारण घर में मौत हो गई मादा स्याही के मौत की खबर केमला कोल द्वारा वन विभाग को दिए जाने पर प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए अंतिम संस्कार किया गया ज्ञातव्य है कि ग्राम तिलमनडाड निवासी केमला कोल की पत्नी अपनी छोटी बच्ची सुनीता कोल को लेकर 21 वर्ष पूर्व गांव के नजदीक जंगल में बकरी चराने तथा पत्ता तोड़ने गई रही उसी दौरान पुत्री सुनीता को एक चिड़िया के रूप में पक्षी दिखी जिसे कौतूहल वस सुनीता अपने साथ में रखकर घर जाकर उसका लालन-पालन करती रही है 4-5 माह व्यतीत हो जाने बाद जब वह बड़ी होने लगी तो कांटे निकलने लगे जिससे लोगों को दिखाए जाने पर वह शाकाहारी वन्यप्राणी सेही रही है जिसकी जानकारी वन विभाग को पूर्व पदान किया गया जिसे अनेकों बार वन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्र विचरण हेतु जंगलों म...

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

Image
  नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मई को अनूपपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रत्नेश चन्द्र सिंह बिसेन के निर्देशानुसार जिला अनूपपुर के जिला न्यायालय, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा एवं सिविल न्यायालय राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।       इस लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, मोटरयान दुर्घटना प्रतिपूर्ति, दावा प्रकरण, प्ररक्राम्य विविध अधिनियम 138, वैवाहिक प्रकरण, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों प्रीलिटिगेशन प्रकरण, बैंक, रिकवरी, विद्युत, जलकर, सम्पत्ति कर, नगर पालिका, बीएसएनएल के प्रकरण एवं समस्त समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।    लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्‍य सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय देकर मुकदमेबाजी में कमी लाना है। लोक अदालत द्वारा निराकरण प्रकरणों में न्याय शुल्क वापस कर दिया जाता है। लोक अदालत द्वारा निर्णित प्रकरणों में अपील नहीं होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीष श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित ने...

बालक छात्रावास भवन तथा शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर के अतिरिक्त निर्माण ब्लॉक का लोकार्पण

Image
  शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार कर रही अभिनव कार्य - खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह जिला मुख्यालय अनूपपुर में खाद्य मंत्री ने लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में की शिरकत अनूपपुर । आज के बच्चे कल के देश के भविष्य हैं। इन बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा मिलेगी, तो वह राष्ट्र के कर्त्तव्यनिष्ठ नागरिक बनेंगे।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों के अधोसंरचना के साथ ही सीएम राईज जैसे स्कूलों की स्थापना सरकार का अभूतपूर्व कार्य है। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मॉडल स्कूल अनूपपुर में 5.50 करोड़ लागत के 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन एवं 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण तथा शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर के अतिरिक्त निर्माण ब्लॉक (क्लास रूम, लैब एवं बालिका छात्रावास) का शिलान्यास तथा उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा के मार्कफेड द्वारा 77 लाख रु. की लागत से निर्मित भवन के लोकार्पण का...

बिजुरी स्टेशन में होगा वृहद रेल रोको आंदोलन 30 अप्रैल से

Image
   बिजुरी स्टेशन में होगा वृहद रेल रोको आंदोलन  30 अप्रैल से   हजारो की संख्या में शामिल होंगे क्षेत्रवासी रेल संघर्ष समिति ने आंदोलन को सफल करने के लिए की अपील  अनूपपुर । कोरोना काल के बाद से लगातार 2 वर्षों से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों के परिचालन हेतु और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल संघर्ष समिति के द्वारा विगत दिनों ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों की चेतावनी दी गई थी ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि 7 दिनों में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी क्षेत्रवासी वृहद आंदोलन करेंगे! इसी कड़ी पर रेलवे प्रशासन की हठधर्मिता और लगातार रेल प्रशासन के द्वारा किया जा रहा कुठाराघात को ध्यान में रखते हुए (रेल संघर्ष समिति बिजुरी) एवं समस्त क्षेत्रवासी मिलकर हजारों की संख्या में दिनांक 30 अप्रैल दिन शनिवार को बिजुरी बाजार बंद कर सुबह 10:00 बजे पीपल चौक में इकट्ठा होकर हनुमान मंदिर चौक होते हुए  रैली के रूप में  रेलवे स्टेशन बिजुरी में पहुंचकर मालगाड़ी  को रोकने का काम करेंगे ! रेल संघर्ष समिति बिजुरी और क्षेत्रवासियों ने फेसबुक व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम...

अनूपपुर मध्यप्रदेश की सीमा पार करते छत्तीसगढ़ मरवाही परासी के जंगल में पहुंचा तीन दन्तैल हाथियों का दल

Image
  अनूपपुर मध्यप्रदेश   की सीमा पार करते छत्तीसगढ़ मरवाही परासी के जंगल में पहुंचा तीन दन्तैल हाथियों का दल अनूपपुर । विगत एक माह के लगभग समय से छ,ग,राज्य के मरवाही वन परीक्षेत्र से आए तीन दन्तैल हाथियों का समूह 28 दिन बाद पुनःअनूपपुर जिले के वन परीक्षेत्र जैतहरी के जरियारी गांव से लगे गुजरनाला को पार करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के वन परीक्षेत्र मरवाही अंतर्गत परासी बीट के जंगल में पहुंच गए हैं विदित है कि विगत एक अप्रैल को छ,ग,राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र में आकर यह दल जैतहरी, राजेंद्रग्राम,अहिरगवा में विचरण करने वाद शहडोल जिले के बुढार वन परिक्षेत्र में एक सप्ताह निरंतर विचरण करने के बाद पुन: राजेंद्रग्राम,अहिरगवा से लौट कर राजेंद्रगाम से 26 अप्रैल की सुबह जैतहरी के गुझी,बैहार के जंगल से गुजरता हुआ यह दल बुधवार की सुबह छातापटपर के नर्सरी मे पूरे दिन आराम करने बाद देर शाम ग्राम जरियारी पहुंच कर गुजरनाला पार करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के वन परीक्षेत्र मरवाही में प्रवेश कर पसान के जंगल में गुरुवार को रुका हुआ है हाथियों ...

अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने उपचार हेतु एक लाख रु. के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की

Image
  अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने उपचार हेतु एक लाख रु. के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की अनूपपुर । अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान मद से वार्ड नं. 10 अली नगर, बिजुरी निवासी  कीरत प्रसाद शुक्ला को उपचार हेतु एक लाख रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की है।

बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

Image
    बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर का  आरोप   अनूपपुर जिले की बिजुरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह  ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी पर लगाए फर्जी हस्ताक्षर के आरोप और पार्षदों सहित बिजुरी थाना पहुंच अपने फर्जी हस्ताक्षर करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर एफ आई आर करने व जाँच के लिए आवेदन दिया  है और कहा की मेरे फर्जी हस्ताक्षर के जरिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने निकाय मे होने वाले निर्माण कार्य. डीजल व अन्य वस्तुओ की खरीदी एवं टेंडर कार्यों के जरिये भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि का गबन किया है और इसकी जाँच के लिए एस पी अनूपपुर व सयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन और आयुक्त संभाग शहडोल को भी जाँच के लिए आवेदन दिया है  नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने आवेदन मे आरोप लगाया  है की जेम पोर्टल मे बिड तथा एड टू कार्ट करने मे मेरे हस्ताक्षर लगते है लेकिन उन दस्तावेजों मे भी कम्प्यूटर की सहायता से कॉपी पेस्ट करके मेरे हस्ताक्षर पोर्टल मे अपलोड किये गए है व निकाय के निर्माण कार्य, डीजल क्रय एवं जेम के माध्यम...