बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

 




 बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर का  आरोप 



 अनूपपुर जिले की बिजुरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह  ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी पर लगाए फर्जी हस्ताक्षर के आरोप और पार्षदों सहित बिजुरी थाना पहुंच अपने फर्जी हस्ताक्षर करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर एफ आई आर करने व जाँच के लिए आवेदन दिया  है और कहा की मेरे फर्जी हस्ताक्षर के जरिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने निकाय मे होने वाले निर्माण कार्य. डीजल व अन्य वस्तुओ की खरीदी एवं टेंडर कार्यों के जरिये भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि का गबन किया है और इसकी जाँच के लिए एस पी अनूपपुर व सयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन और आयुक्त संभाग शहडोल को भी जाँच के लिए आवेदन दिया है 





नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने आवेदन मे आरोप लगाया  है की जेम पोर्टल मे बिड तथा एड टू कार्ट करने मे मेरे हस्ताक्षर लगते है लेकिन उन दस्तावेजों मे भी कम्प्यूटर की सहायता से कॉपी पेस्ट करके मेरे हस्ताक्षर पोर्टल मे अपलोड किये गए है व निकाय के निर्माण कार्य, डीजल क्रय एवं जेम के माध्यम से क्रय की गई सामग्रियों की नस्ती बिल बाउचर मे मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके करोडो रूपये शासकीय राशि का आहरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया है 




अध्यक्ष ने आरोप लगाया है की नियमानुसार निकाय द्वारा किये गए सभी भुगतान सैप के माध्यम से किये जाने चाहिए लेकिन सभी भुगतान आज दिनांक तक सैप मे नहीं चढ़ाये गए है एवं कैश बुक मे इंट्री नहीं किए गए है अध्यक्ष ने कहा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मेरे एवं संपूर्ण परिषद को धोके मे रखकर सितम्बर 2021 से आज तक लगातार शासकीय राशि का गबन जारी है l



Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग