Posts

29 अगस्त को सांसद हिमाद्री सिंह शहडोल नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगी रवाना

Image
श्रीराम केवट अनूपपुर । जिस ट्रेन को लंबे समय से चलाए जाने की मांग शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही थी अब उस ट्रेन का परिचालन 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12:15 पर शहडोल रेलवे स्टेशन से शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के मुख्य अतिथि एवं विधायक जय सिंह मरावी के विशिष्ट अतिथि में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया जाएगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा शहडोल नागपुर ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। गाड़ी संख्या 11202 एवं 11201 के शुभारंभ के अवसर पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया जाएगा इस अवसर पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की आम जनमानस एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता  पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि सभी लोग कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

संजीवनी अस्पताल एवं संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर रितेश कुशवाहा भोपाल में भारत गौरव से सम्मानित

Image
संजीवनी अस्पताल एवं संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर रितेश कुशवाहा भोपाल में भारत गौरव से सम्मानित श्रीराम केवट अनूपपुर । दिनांक 24/08/2023 को होटल रैडिसन भोपाल मे आयोजित कार्यक्रम भारत गौरव सम्मान 2022 2023 का आयोजन किया गया जिसमे - भारत के विभिन्न प्रदेशों से चुने गये कुछ ऐसे लोगों को सम्मान दिया गया जो अपने क्षेत्र चिकित्सक का सामाजिक कार्य एवं अन्य शोशल  कार्यों अपनी भूमिका निभा रहे है दिल्ली के एक शासकीय संगठन ट्रस्ट द्वारा कुछ ऐसे लोगो का चयन कर उन्हें 2022 2023 का भारत - गौरव सम्मान प्रदान किया गया जिसमे अनूपपुर जिले के चिकित्सक कार्य हेतु Best Physician Award For Contribution In Rural & Tribal Medical Health Service के लिए डॉ. रिपेश कुशवाहा को एवं Best Gynecologist Award For Contribution In Rural & Tribal Medical Health Service के लिए डॉ. उपमा को एवं Rural & Tribal District Anuppur में बेहतरीन चिकित्सक सेवा के लिए संजीवनी हॉस्पिटल अनूपपुर को भारत - गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।

पुलिस चौकी फुनगा में आने वाले ग्राम का नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Image
  पुलिस चौकी फुनगा में आने वाले ग्राम का नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न  श्रीराम केवट नर्मदा की पुकार अनूपपुर     सभी आसपास क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति को बुलाकर चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक द्वारा कहां गया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए ही सभी मूर्ति  विसर्जन में सावधानियों का ध्यान रखें झांकी प्रतिमा के सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों मैं जिम्मेदार वालंटियर बनाएं, भीड़ को नियंत्रित करने हेतु वालंटियर तैनात रहे डीजे पूर्ण प्रतिबंध रहेगा साथ ही कोई अश्लील झांकियां ना बनाई जाए झांकी स्थापना तथा जुलूस के वक्त किसी भी किस्म के हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है आयोजन के दौरान कवि सम्मेलन नाटक आदि की प्रथक से अनुमति ली जाए जुलूस के दौरान ऐसा किसी प्रकार का प्रदर्शन न किया जाए जिससे श्रद्धालु श्रद्धालुओं को असुविधा हो तथा अनावश्यक भगदड़ की स्थिति बने जुलूस में कोई आतिशबाजी ना हो धार इस धार्मिक स्थल के पास आ वांछित वस्तु एवं नशे के समान न बेचा जाए यह भी सुनिश्चित करें प्रतिदिन आयोजन स्थल पर क्या-क्या का...

पुलिस चौकी फुनगा में आने वाले ग्राम का नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Image
पुलिस चौकी फुनगा में आने वाले ग्राम का नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न  श्रीराम केवट नर्मदा की पुकार अनूपपुर     सभी आसपास क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति को बुलाकर चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक द्वारा कहां गया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए ही सभी मूर्ति  विसर्जन में सावधानियों का ध्यान रखें झांकी प्रतिमा के सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों मैं जिम्मेदार वालंटियर बनाएं, भीड़ को नियंत्रित करने हेतु वालंटियर तैनात रहे डीजे पूर्ण प्रतिबंध रहेगा साथ ही कोई अश्लील झांकियां ना बनाई जाए झांकी स्थापना तथा जुलूस के वक्त किसी भी किस्म के हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है आयोजन के दौरान कवि सम्मेलन नाटक आदि की प्रथक से अनुमति ली जाए जुलूस के दौरान ऐसा किसी प्रकार का प्रदर्शन न किया जाए जिससे श्रद्धालु श्रद्धालुओं को असुविधा हो तथा अनावश्यक भगदड़ की स्थिति बने जुलूस में कोई आतिशबाजी ना हो धार इस धार्मिक स्थल के पास आ वांछित वस्तु एवं नशे के समान न बेचा जाए यह भी सुनिश्चित करें प्रतिदिन आयोजन स्थल पर क्या-क्या कार्यक्रम...

प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कोतमा विधायक

Image
  प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कोतमा विधायक नर्मदा की पुकार कार्यकर्ताओं तथा वार्ड वासियों से मिलकर कांग्रेस को जिताने की अपील अनूपपुर । बिजुरी नगर पालिका चुनाव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में मतदान करने तथा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को कोतमा विधायक सुनील सराफ पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का आवाहन किया। घर-घर जाकर कर रही जनसंपर्क श्रीमती प्रीति नंदकिशोर शर्मा को आमजन का समर्थन मिल रहा है। घर-घर वह पहुंचकर मतदाताओं के बीच अपनी दस्तक दे रही है। ग्रहणी तथा शिक्षित महिला को मतदाताओं का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसके कारण प्रीति नंदकिशोर शर्मा इस चुनावी अभियान में सबसे आगे चल रही हैं। विधायक ने कहा विजय दिलाएं विकास कराना हमारी जिम्मेदारी मंगलवार को आमजन के बीच पहुंचे कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने घर घर पहुंच कर वार्ड क्रमांक 1 मौहरी तथा स्टाफ कॉलोनी के मतदाताओं से प्रीति नंदकिशोर शर...

स्कूलों में गुटखा व तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

Image
  स्कूलों में गुटखा व तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर होगी निलंबन की कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायत के बाद लिया एक्शन: श्रीराम केवट नर्मदा की पुकार अनूपपुर  8878567813 सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के पीएन चतुर्वेदी ने सख्त फैसला लेते हुए स्कूलों में गुटका व तंबाकू खाने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया हैं। जानकारी के अनुसार स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के तंबाकू सेवन करने की शिकायत लगातार मिल रही हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, शासकीय, प्राथमिक और माध्यमिक शाला के शिक्षक व कर्मचारी विद्यालयों में तंबाकू का सेवन करते हैं। जबकि विद्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया हैं। विद्यालय परिसर में शिक्षकों व कर्मचारियों का तंबाकू व गुटके का सेवन करना नियम के विरुद्ध है। जिस पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक व कर्मचारी को विद्यालय परिषद में तंबाकू का सेवन करते पाया गया, तो उस शिक्षक व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस...

अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह: 11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष

Image
अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह: 11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष   श्रीमती प्रीति रमेश सिंह कांग्रेस समर्पित जिला पंचायत निर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम केवट अनूपपुर । अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रीति सिंह ने जीत दर्ज कराई है। उन्हें 6 मत प्राप्त हुए। जबकि उनकी विरोधी भाजपा उम्मीदवार पार्वती राठौर को 5 वोट हासिल हुए हैं। पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को मिले 6 वोट निर्वाचित हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित सदस्य पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को 6 मत वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 8 से सदस्य नर्मदा सिंह को 3 मत और वार्ड नंबर 7 से सदस्य रामजी मिश्रा (रिंकू) को 2 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पार्वती राठौर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित होन...