प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कोतमा विधायक

 प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कोतमा विधायक




नर्मदा की पुकार


कार्यकर्ताओं तथा वार्ड वासियों से मिलकर कांग्रेस को जिताने की अपील



अनूपपुर । बिजुरी नगर पालिका चुनाव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में मतदान करने तथा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को कोतमा विधायक सुनील सराफ पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का आवाहन किया।


घर-घर जाकर कर रही जनसंपर्क



श्रीमती प्रीति नंदकिशोर शर्मा को आमजन का समर्थन मिल रहा है। घर-घर वह पहुंचकर मतदाताओं के बीच अपनी दस्तक दे रही है। ग्रहणी तथा शिक्षित महिला को मतदाताओं का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसके कारण प्रीति नंदकिशोर शर्मा इस चुनावी अभियान में सबसे आगे चल रही हैं।


विधायक ने कहा विजय दिलाएं विकास कराना हमारी जिम्मेदारी


मंगलवार को आमजन के बीच पहुंचे कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने घर घर पहुंच कर वार्ड क्रमांक 1 मौहरी तथा स्टाफ कॉलोनी के मतदाताओं से प्रीति नंदकिशोर शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया कि यदि कांग्रेस का प्रत्याशी विजई होता है तो वार्ड में विकास कराने की जिम्मेदारी मेरी होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग