बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

 




बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि

30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी 


श्रीराम केवट 
नर्मदा की पुकार अनूपपुर







आ जा क थाना अनूपपुर में हुआ शिकायत







अनूपपुर । अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत छिल्पा प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की क़िस्त राशि हड़पने की शिकायत वृद्धि बैगा धुत्तू बैगा के द्वारा  आ जा क थाने में किए जाने के बावजूद अब तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

पूर्व जनपद सदस्य होने का फायदा उठाकर जनपद के अधिकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर आवास की सूची लेकर जिन जिन गरीब असहाय लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति कराने की सूचना देता था एवं जो अनपढ़ गरीब होते थे उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने की झांसा देता था जबकि प्रधानमंत्री आवास पहले से ही उन्हें स्वीकृत हो जाती है लेकिन उन्हें जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच ,  सचिव   , या रोजगार सहायक , के पहले ही प्रकाश पटेल पिता केशव पटेल के माध्यम से मिलता है तो गरीब बैगा जाति के लोग झांसे में आकर मांगे गए मांगी गई राशि प्रकाश पटेल को  दे दिया जाता है ।


मामले के संबंध में बताया गया है कि छिल्पा निवासी धुत्तू बैगा की पत्नी के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी मृत्यु हो जाने पर यह राशि प्राप्त करने के लिए उसका पति धुत्तू बैगा प्रयास कर रहा था जिसकी जानकारी गांव के ही निवासी प्रकाश पटेल को होने पर वह वृद्ध के पास पहुंचा तथा पत्नी के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि दिलाने के नाम पर 5000 रुपये मांगे । 

जो राशि धुत्तु बैगा के पास ना होने पर अपने 
बैल ( मवेशी ) को विक्रय  कर यह राशि प्रकाश पटेल को प्रदान की। जिसके बाद आवास योजना की प्रथम किस्त फरवरी 2022 में  25000  धनु बैगा के खाते में आया जिसमें प्रकाश पटेल के द्वारा धुत्तू बैगा को पंगा ले जाया गया एवं उसकी ₹25000 आवास की राशि निकाल लिया जाता है एवं शाम को उसे घर भेज दिया जाता है आवास की राशि प्रकाश पटेल के पास ही रहता है सुबह होने पर राशि लेकर प्रकाश  पटेल ने धुत्तू बैगा घर पहुंचता है और ₹24500 धुत्तू बैगा को देता है उसके बाद ₹5000 ले लिया वापस और बाकी बचे हुए ₹19500 को प्रकाश पटेल ने धुत्तू बैगा को बोला कि तुम मुझे 19500 दे दो मैं तुम्हारा आवास निर्माण करा दूंगा यह झांसा देकर 19500 ले लिया ।


वृद्ध बैगा से टोटल ₹30000 की ठगी किया


 इस तरह से ₹5000 मवेशी बेचा हुआ है वह राशि एवं ₹25000 प्रधानमंत्री आवास की संपूर्ण राशि का वृद्ध  धुत्तू बैगा  से ठगी किया गया ।

 जिसके बाद आज तक ना तो वृद्ध को आवास बनाकर युवक के द्वारा दिया गया और ना ही उसके पैसे लौटाए गए । जिसकी शिकायत वृद्धि के द्वारा 31 मई को आजाक थाने में दर्ज कराई गई थी जिस पर अब तक कोई कार्यवाही  आजाक पुलिस के द्वारा नहीं की गई है ।



बड़े-बड़े ठगी गरीब बैगा से एवं महिलाओं से भी कर चुका प्रकाश पटेल

इसी तरह से छिल्पा क्षेत्र के अन्य बैगा जाति की  लोगों से जो बैगा जाति के महिलाओं को मध्य प्रदेश शासन द्वारा पोषण आहार हेतु ₹1000 प्रति माह बैगा महिलाओं के खाते में दिया जाता है महिलाओं को मिलने वाली एकमुश्त
15 माह की राशि ₹15000 मिला जिसे बैगा महिलाओं से अंगूठा लगवा कर 1 माह या 2 माह का राशि ₹2000 देकर बाकी पूरी राशि हड़प लिया गया है  ।



अब कौन सुनेगा किसको सुनाएं  , हम गरीब बैगाओं कहां मिलेगा न्याय


वृद्धावस्था पेंशन ,  कल्याणी योजना पेंशन ,  विधवा पेंशन ,  में भी ठगी का शिकार हुए बैगा हितग्राही इसी तरह क्षेत्र में ठगी करने का एक प्रोफेशनल काम बन चुका है जिनका शिकायत होने पर भी पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होती जिस से निराश होकर गरीब बैगा जाए तो जाए कहां   आ आ क थाने से भी निराश होकर लौटना पड़ा  ।











Comments

Popular posts from this blog

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग