अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह: 11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष
- Get link
- X
- Other Apps
अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती प्रीति रमेश सिंह:
11 में से 6 वोट मिले; 1 वोट से अध्यक्ष चुनाव हारीं
श्रीमती पार्वती राठौर चुनी गई उपाध्यक्ष
श्रीमती प्रीति रमेश सिंह कांग्रेस समर्पित जिला पंचायत निर्वाचित अध्यक्ष
श्रीराम केवट अनूपपुर । अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रीति सिंह ने जीत दर्ज कराई है। उन्हें 6 मत प्राप्त हुए। जबकि उनकी विरोधी भाजपा उम्मीदवार पार्वती राठौर को 5 वोट हासिल हुए हैं।
पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को मिले 6 वोट निर्वाचित हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष
मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित सदस्य पार्वती राठौर भारतीय जनता पार्टी समर्पित को 6 मत वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 8 से सदस्य नर्मदा सिंह को 3 मत और वार्ड नंबर 7 से सदस्य रामजी मिश्रा (रिंकू) को 2 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया।
भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पार्वती राठौर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।
2018 में SDM पद से जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने दिया था इस्तीफा
वार्ड नंबर 4 से जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद आज अध्यक्ष चुनीं गई प्रीति सिंह रमेश सिंह की पत्नी है। रमेश सिंह 2018 की विधानसभा में एसडीएम की पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन की थी। रमेश सिंह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था लेकिन कांग्रेस पार्टी अनूपपुर में विधानसभा अनूपपुर के लिए रमेश सिंह के अलावा कोई भी दमदार कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीदवारी के लिए नहीं होंगे साबित।
श्रीमती प्रीति रमेश सिंह के समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े
जिला पंचायत में अध्यक्ष निर्वाचित होने की खुशी का कांग्रेस पार्टी में ठिकाना नहीं रहा जिलेभर से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जिले के पदाधिकारी सभी ने प्रीति रमेश सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फूल मालाओं के साथ जयकारा लगाते हुए स्वागत किए ।
- Get link
- X
- Other Apps






Comments
Post a Comment