बिजुरी स्टेशन में होगा वृहद रेल रोको आंदोलन 30 अप्रैल से

  बिजुरी स्टेशन में होगा वृहद रेल रोको आंदोलन 

30 अप्रैल से 


 हजारो की संख्या में शामिल होंगे क्षेत्रवासी रेल संघर्ष समिति ने आंदोलन को सफल करने के लिए की अपील





 अनूपपुर । कोरोना काल के बाद से लगातार 2 वर्षों से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों के परिचालन हेतु और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल संघर्ष समिति के द्वारा विगत दिनों ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों की चेतावनी दी गई थी ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि 7 दिनों में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी क्षेत्रवासी वृहद आंदोलन करेंगे! इसी कड़ी पर रेलवे प्रशासन की हठधर्मिता और लगातार रेल प्रशासन के द्वारा किया जा रहा कुठाराघात को ध्यान में रखते हुए (रेल संघर्ष समिति बिजुरी) एवं समस्त क्षेत्रवासी मिलकर हजारों की संख्या में दिनांक 30 अप्रैल दिन शनिवार को बिजुरी बाजार बंद कर सुबह 10:00 बजे पीपल चौक में इकट्ठा होकर हनुमान मंदिर चौक होते हुए  रैली के रूप में  रेलवे स्टेशन बिजुरी में पहुंचकर मालगाड़ी  को रोकने का काम करेंगे ! रेल संघर्ष समिति बिजुरी और क्षेत्रवासियों ने फेसबुक व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-एक नागरिक से पहुंचने की अपील की है ।

Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग