रोजी रोटी घर चलाने के लिए कोयला निकालने गए मिट्टी धसकने से दो युवक दबे एक की मौत
रोजी रोटी घर चलाने के लिए कोयला निकालने गए मिट्टी धसकने से दो युवक दबे एक की मौत
तालाब के पास बने भलमुड़ी में कोयला निकालते समय हुआ हादसा
श्रीराम केवट
नर्मदा की पुकार अनूपपुर
अनूपपुर । रामनगर थाना अंतर्गत बड़ी भलमुडी में दो युवक कोयला निकालने के उद्देश्य से गिरवानी तालाब के पास बने गोप से रोजाना की तरह कोयला निकाल रहे थे। उसी बीच गोफ से कोयला निकालने के दौरान ऊपर की चट्टन बैठ गई। जिसमें दो युवक दब गए। एक युवक कड़ी मशक्कत के बाद अपने आप को बचा पाया।
समयदीन पाव ने बताया कि उनके लड़के का मोबाइल एवं साइकिल गिरवानी तालाब के पास चट्टान पर रखी है। वहां पर कोई दिख नहीं रहा है। सूचना पर रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाया गया। दोपहर में युवक मोडसाय पुत्र समयदीन पाव 19 वर्ष निवासी बड़ी भलमुडी सेमरा का शव मिला। पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया ।

Comments
Post a Comment