बिजुरी माईनस काॅलोनी स्थित श्रमिक सदन में मनाया गया लाडली उत्सव कार्यक्रम।
बिजुरी माईनस काॅलोनी स्थित श्रमिक सदन में मनाया गया लाडली उत्सव कार्यक्रम।
राकेश चन्द्रा - बिजुरी
जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विनोद परस्ते
के मार्ग दर्शन में बिजुरी नगर स्थित माईनस काॅलोनी के श्रमिक सदन में लाडली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास परियोजना कोतमा सेक्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा पूर्णिमा सिंह, मण्डल अध्यक्षा कलावती सिंह, मण्डल उपध्यक्षा सपना मौर्य वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सहबिन पनिका, मधु सिंह वॉर्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश जैन, महिला एवं बाल विकास सुपर वाइजर बिजुरी ईष्वरी लकड़ा बैहाटोला सेक्टर सुपर वाइजर नेमा महरा व आंगनबड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा धूम-धाम से बैंड बाजा के साथ रैली निकाली गई और बालिकाओं को तिलक लगाकर आरती करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। और श्रमिक सदन बिजुरी में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और स्वसहायता समूह के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वल्पाहार का व्यवस्था भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका राजस्व से लखन पनिका, कमलेश त्रिपाठी व नगर पालिका के अन्य कर्मचारी
एवं ग्रामीण अंचलों से शामिल अनेकों लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment