अनूपपुर ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीणों ने सड़क ख़राब होने को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को रोका

   अनूपपुर ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीणों ने सड़क ख़राब होने को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी  रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को रोका 









  श्रीराम केवट 

नर्मदा की पुकार अनूपपुर


 अनूपपुर जिले के पसला ग्राम के ग्रामीणों ने सोन नदी से रेत का परिवहन कर  रहे वाहनों को रोका 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की आये दिन भारी भरकम रेत के वाहन हमारे गांव से गुजरते है उससे हमारे गांव मे बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क की हालत काफ़ी जर्ज़र हो चुकी है जबकि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई थी और इन वाहनों की वजह से आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाये होती रहती है साथ ही बारिश का मौसम भी नजदीक ही है जिससे प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक जगह जगह से इन वाहनों की वजह से जर्ज़र हो चुकी है ग्रामीणों ने कहा है की  बरसात की वजह से इस पर चलना दूभर हो जायेगा और कहा की अगर रेत ठेकेदार द्वारा 24 घंटे के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो इन वाहनों का वाहन का आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया जायेगा  रेत ठेकेदार ने 24 घंटे के अंदर सडक की मरम्मत का आश्वासन दिया है जिसके बाद वापस रेत के वाहनों का परिवहन शुरू हुआ  





Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग