मतदान बहिष्कार अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पसला के युवाओं ने किया ऐलान
मतदान बहिष्कार अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पसला के युवाओं ने किया ऐलान
श्रीराम केवट
नर्मदा की पुकार अनूपपुर
अनूपपुर । लंबे समय से अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पसला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से होकर ग्राम छुलकारी स्थित सोन नदी से रेत उत्खनन कर पसला मार्ग होकर परिवहन किया जाता है जिससे पसला प्रधानमंत्री सड़क जर्जर हो चुका है ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी इस पर संज्ञान नहीं लेने पर ग्रामीणों ने रेत परिवहन करते हुए ओवरलोड रेत के वाहन को रोक कर प्रदर्शन किया था जिसके बाद रेत ठेकेदार ने रोड बनवाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी रोड निर्माण की कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ जिससे नाराज पसला के ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस को सूचना देने के बाद मतदान बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया ।
मतदान बहिष्कार का प्रदर्शन लगातार होगा
पसला के ग्रामीणों का कहना है जब तक रोड नहीं बनेगा तो इसके जिम्मेदार जिला प्रशासन हो या रेत ठेकेदार हो , मतलब सिर्फ रोड बनाने का है , चाहे जो भी हो हमें रोड चाहिए उसके बाद भी यहां से रेत की गाड़ी जाएगी और अगर रोड नहीं बनी तो मतदान का बहिष्कार भी होगा ।



Comments
Post a Comment