लाड़ली उत्सव हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल देकर किया जा रहा आमंत्रित

 लाड़ली उत्सव हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल देकर किया जा रहा आमंत्रित






श्रीराम केवट अनूपपुर 


अनूपपुर 07 मई 2022- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में जिले में 08 मई 2022 को आयोजित होने वाले लाड़ली उत्सव हेतु जिले के समस्त ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल बांटकर लाडली बालिकाओं के माताओं को लाड़ली उत्सव हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाडली बालिकाओं के माताओं को लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में विधिवत जानकारी भी दी जा रही है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना से बेटियों का भविष्य किस प्रकार संवर जाएगा। इसके संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग