बिजुरी नगर पालिका सीएमओ मीना कोरी के भ्र्ष्टाचार की शिकायत की एसडीओपी कोतमा को मिली जांच
बिजुरी नगर पालिका सीएमओ मीना कोरी के भ्र्ष्टाचार की शिकायत की एसडीओपी कोतमा को मिली जांच
दस्तावेजों की जांच व शिकायत का अवलोकन कर होगी कार्यवाही । शिवेंद्र सिंह बघेल
श्रीराम केवट अनूपपुर । मामला अनुपपुर जिले की सबसे धनी अरबपति नगर पालिका बिजुरी का है। जहां बिजुरी नगर पालिका के कोषालय में लगभग 2 अरब की संपत्ति व लाखो रुपये महीने की कालरी क्षेत्र से मिलने वाले राजस्व पर नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मीणा कोरी व अधिकारी कम्प्यूटर आपरेटर व कुछ ठेकेदारों की मिली भगत से करोड़ो रूपये के भ्र्ष्टाचार की शिकायत जनपतिनिधियो द्वारा उच्चाधिकारियो तक कि गयी है। सूत्रों की माने तो बिजुरी नगर पालिका में खरीदी में लगभग 12 करोड़ रुपये के भृष्टाचार की चर्चा पूरे जिले में है। जिसकी लिखित शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, एसडीओपी कोतमा व बिजुरी थाना में कर चुके हैं। जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने इस पूरे मामले की जांच अनुभवी अधिकारी एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल को जांच सौंपी है। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओपी कोतमा ने शिकायत कर्ताओं को बुलाकर बयान दर्ज करवाये व शिकायत कर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज व भंडार रजिस्टर व खरीदी व स्टॉक के भौतिक सत्यापन के बाद निश्चित कार्यवाही का भरोसा दिए हैं।
पूर्व में मंडला नगर पालिका में भी सीएमओ पर लग चुके फर्जी हस्ताक्षर कर गबन के आरोप
सोशल मीडिया में वायरल पत्र की माने तो बिजुरी नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मीणा कोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पत्र के अनुसार नगर पालिका मंडला में मीना कोरी के पदस्थापना के समय वहां के नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के द्वारा भी जिला कलेक्टर मंडला से मीणा कोरी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार व खरीदी में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराया गया था उक्त शिकायत पर जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा जांच टीम गठित कर जांच कराई गई जिस पर पाया गया कि सुश्री मीना कोरी के द्वारा सामग्री क्रय करने में गंभीर वित्तीय अनियमितता के साथ अपने अधिकारिता से ऊपर वित्तीय शक्तियों का उपयोग किया गया है। जिस के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा कार्यवाही हेतु संचनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल को पत्र भेजा गया था जिसके उपरांत संचालक महोदय भोपाल के द्वारा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर को सुश्री मीना कोरी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने के फलस्वरूप अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया गया था।
कमला कोल व वंदना अवस्थी पर गिरी कार्यवाही की गाज
अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवम विकास भोपाल द्वारा बिजुरी नगर पालिका में व्याप्त भ्र्ष्टाचार की शिकायत पर जांच दौरान कार्यवाही करते हुए प्रथम दृष्टया पदस्थ पूर्व सीएमओ कमला कोल व इंजीनियर वंदना अवस्थी पर विभागीय जांच ऊपरांत निलंवन की कार्यवाही की गई है।
आगे की विभागीय कार्यवाही जुड़ा कार्यालय शहडोल से की जा रही है। जिंसमे सहायक संचालक अधिकारी सोनी द्वारा बिजुरी नगर पालिका पीआईसी बैठक के रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को जप्ती कर जांच की जा रही है।
इनका कहना है
बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। जिसकी जांच मुझे आज ही प्राप्त हुई है जिसपर अग्रिम कार्यवाही करते हुए शिकायत कर्ताओं के बयान लिए गए है। दस्तावेजों के अवलोकन व खरीदी सम्बंधित रिकार्ड़ व खरीदी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन ऊपरांत नियमानुसार कार्यवाही होगी।
शिवेंद्र सिंह बघेल
अनूविभागीय अधीकारी पुलिस कोतमा
.jpeg)
Comments
Post a Comment