मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सामग्री पूर्ति हेतु निविदा आमंत्रण

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सामग्री पूर्ति हेतु निविदा आमंत्रण


जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों में सामूहिक विवाह का आयोजन




श्रीराम केवट 

नर्मदा की पुकार अनूपपुर 


अनूपपुर  । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत अनूपपुर जिले की जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों में सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। विवाह कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, आभूषण, कपड़े एवं बर्तनों की आवश्यकता होगी, जिसके लिए 12 मई 2022 समय दोपहर 2 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक फर्म निविदा प्रपत्र एवं सामग्री की सूची कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक 5 हजार रुपये जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। निविदा की शर्तें एवं सामाग्री की सूची कार्यालयीन समय पर कार्यालय के सूचना पटल एवं कलेक्टर अनूपपुर की वेबसाइट anuppur.nic.in पर देखा जा सकता है। उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने देते हुए बताया है कि निविदा प्रपत्र 12 मई 2022 को समय दोपहर 1ः00 बजे तक 5 हजार रुपये नगद एवं ई.एम.डी. की राशि 20 हजार रुपये के बैंक ड्राफ्ट के रूप में भुगतान कर इस कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। बैंक ड्राफ्ट उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग जिला अनूपपुर को देय तथा अनूपपुर स्थित राष्ट्रीय बैंक की शाखा अनूपपुर पर ही भुगतान योग्य होना चाहिए। 


पूर्ण रूप से भरे हुए निविदा प्रपत्र 20 हजार रुपये ई.एम.डी. जो की डिमाण्ड ड्राफ्ट या एफडीआर के रूप में हो, के साथ इस कार्यालय में 12 मई 2022 को समय दोपहर 2 बजे तक पहुँच जाना चाहिए। निविदा 12 मई 2022 को सायं 4ः30 बजे खोली जायेगी, जिन निविदाकारों द्वारा निविदायें जमा की जावेगी, वह निविदा खुलते समय सामग्री का नमूना अपने साथ लेकर उपस्थित होंगे। 


अन्य विवरण निविदा प्रपत्र में देखा जा सकता है तथा उसी के अनुरूप निविदाएं प्रस्तुत की जाएं। निविदा स्वीकृत, अस्वीकृत करने का अधिकार समिति के अध्यक्ष का होगा, उनका निर्णय अंतिम होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बैगा वृद्ध को झांसा देकर हड़प ली आवास किस्त की राशि 30,000 की ठगी करने के बाद दे रहा वृद्ध बैगा को धमकी

किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने जर्जर विद्यालय भवन कि मरम्मत कराऐ जाने का किया मांग।

समाज के बेटियो के शादी में 5100 की राशि के साथ करते है हर सहयोग