भीषण गर्मी से फुनगा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से बिलबिला रहे लोग
भीषण गर्मी , फुनगा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से बिलबिला रहे लोग
दो दो विद्युत प्लांट गृह जिले में लेकिन बिजली नहीं मिलती मिलता है तो सिर्फ भारी रकम वाला बिजली का बिल
रात रात भर सो नहीं पाते हैं बिजली काटने के कारण दिन में भी वही रवैया
श्रीराम केवट अनूपपुर । पारा चढ़ने के साथ ही फुनगा ग्रामीण अंचल में बेतहाशा विद्युत कटौती की जा रही है। इसके चलते भीषण गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। विद्युत विभाग के प्रति नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समय रहते जिम्मेदार लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो स्थिति विकट हो जाएगी ।
बिजली गुल वसूली फुल
फुनगा मे भी है सब स्टेशन लेकिन पता नहीं बिजली कहां जा रही है
बिजली विभाग सिर्फ जनता को तबाह कर रहा है और दूसरी तरफ से लूट रहा है ।
बड़ी-बड़ी मिल मैं बिजली 24 घंटे या जाता है
फुनगा ग्रामीण अंचलों में दस से बाहर घंटे आपूर्ति की जा रही है। जर्जर संसाधन या सिर्फ बिजली काटने का बहाना , आए दिन खराबी आ रही है। विभाग द्वारा जारी किया गया शेड्यूल कागज तक ही सिमट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे व शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दिया जाता है लेकिन कभी भी इसके अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही है।
हमेशा का बहाना रहता है बिजली विभाग का आंधी-तूफान के कारण आए दिन खराबी आ रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहने पर कभी ऊपर से कटौती का कोड आने तो कभी तार खंभे, ट्रांसफार्मर बदलने आदि का हवाला देकर आपूर्ति बंद कर दी जा रही है । विभाग के लोग कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर समय से मरम्मत नहीं कराते हैं। जनमानस गर्मी से बिलबिलाने को मजबूर हैं।
.jpeg)
Comments
Post a Comment